अमेठी पंचायत मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम गायब, जांच के आदेश

feature-top

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची से पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी का नाम अचानक गायब हो गया है। स्मृति ईरानी ने अमेठी के गौरीगंज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेदन मवई में जमीन खरीदकर अपना नया घर बनाया है और वह यहीं की पंजीकृत मतदाता थीं। स्थानीय प्रधान प्रतिनिधि के अनुसार, स्मृति ईरानी का नाम पंचायत वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए समय पर सभी जरूरी दस्तावेज बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को सौंपे गए थे, इसके बावजूद अंतिम सूची में उनका नाम न होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।


feature-top