ED ने रिलायंस टेलीकॉम के पूर्व डायरेक्टर सतीश सेठ को गिरफ़्तार किया

feature-top

एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में M/s रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड के पूर्व डायरेक्टर सतीश सेठ को गिरफ़्तार किया है।

सेठ पहले M/s रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं और उन्हें ED ने मुंबई में गिरफ़्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी गई है। आगे की कस्टडी के लिए उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा।

CBI ने मार्च में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) में 114.98 करोड़ रुपये की कथित लोन धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में सेठ के ठिकानों पर छापेमारी की थी और उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया था।


feature-top