असम के जोरहाट में IAF का AN-32 विमान क्रैश

feature-top

असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान एयरबेस परिसर के भीतर ही क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे के तुरंत बाद एयरबेस की आपातकालीन और बचाव टीमों को मौके पर भेजा गया तथा आग पर काबू पाने और नुकसान का आकलन करने का काम शुरू किया गया।


feature-top