छ.ग : दुर्ग में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग में 4 की मौत

feature-top

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक हादसे में गैस सिलेंडर फटने के बाद लगी भीषण आग में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई और परिवार के सदस्य उसके चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चार लोगों की जान जा चुकी थी। हादसे में घर को भी भारी नुकसान पहुंचा है।


feature-top