फ्रैंकफर्ट-हैदराबाद लुफ्थांसा फ्लाइट को मिला बम की धमकी वाला ईमेल

feature-top

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (शमशाबाद) आ रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की एक उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह धमकी एक अज्ञात ईमेल के ज़रिए दी गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में एक लावारिस बम रखा गया है जो लैंडिंग से पहले ब्लास्ट हो जाएगा। ईमेल मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और 'बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी' (BTAC) को सक्रिय कर दिया गया।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को मुस्तैद किया गया और सुरक्षा जांच बेहद कड़ी कर दी गई। हालांकि, शुरुआती जांच में यह एक अफवाह (होक्स कॉल) ही नज़र आ रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी तय प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया।


feature-top