बिहार में पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले महासंग्राम, पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का पथराव और तोड़फोड़

feature-top

बिहार के पटना में पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग (Prohibition Constable) की भर्ती परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। ट्रेनों के देरी से चलने और विशेष ट्रेनों की कमी से नाराज अभ्यर्थियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया, ट्रेन पर पथराव किया और स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ करी।


feature-top