छ.ग : भिलाई में अवैध मदरसे को बुलडोजर से ढहाया गया

feature-top

भिलाई नगर पालिक निगम ने राधिका नगर क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाई कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन और पुलिस बल के सहयोग से एक अवैध मदरसे को जमींदोज कर दिया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत कार्रवाई स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में आम लोगों और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई थी। निगम अधिकारियों के मुताबिक, इस भूखंड को मूल रूप से गरीबों के लिए किफायती आवास योजना के लिए आरक्षित किया गया था, और पूर्व में कई बार बेदखली के नोटिस जारी किए जाने के बावजूद जब कब्जाधारियों ने जगह खाली नहीं की, तब मामला हाई कोर्ट पहुंचा। इसके बाद अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध निर्माण को तुरंत हटाकर गरीबों के लिए आवास बनाने के निर्देश जारी किए, जिसके तहत यह कड़ी कार्रवाई की गई।


feature-top