बिलासपुर : धान पंजीयन KYC के नाम पर 90 लाख की संपत्ति हड़पी, पीड़िता ने मांगी इच्छामृत्यु

feature-top

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धोखाधड़ी से परेशान एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने न्याय न मिलने पर राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की मांग की है। पीड़ित महिला का आरोप है कि एक भाजपा समर्थित पंच ने धान पंजीयन के लिए अनिवार्य 'केवाईसी' (KYC - Know Your Customer) कराने के बहाने उनके फिंगरप्रिंट और जरूरी दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया। इस धोखाधड़ी के जरिए आरोपी ने बुजुर्ग महिला की करीब 90 लाख रुपये मूल्य की जमीन और संपत्ति अपने नाम पर हड़प ली।

वृद्धावस्था में अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी और आशियाना छिन जाने के बाद पीड़ित महिला पूरी तरह बेसहारा हो गई हैं। बार-बार पुलिस और प्रशासन के चक्कर काटने के बाद भी जब राजनीतिक रसूख के कारण आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आहत होकर उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इच्छामृत्यु की गुहार लगाई।


feature-top