अशोक गहलोत के 'BJP बैन' वाले बयान पर सियासी घमासान

feature-top

जयपुर में 'नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस' पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर देश को बांटने और धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की एकता के लिए इंदिरा गांधी ने अपनी जान दे दी, लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया। गहलोत ने बड़ा दावा किया कि आज देश का माहौल इतना गंभीर है कि अगर इंदिरा गांधी होतीं, तो धर्म के नाम पर राजनीति करने और संविधान को नुकसान पहुँचाने के कारण भाजपा पर पूरी तरह प्रतिबंध (बैन) लगा देतीं।


feature-top