दुर्ग : चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, 3 लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

feature-top

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़ा हादसा टल गया, जहां चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। जैसे ही बोनट से धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं, कार सवारों ने सूझबूझ दिखाई और अपनी जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से नीचे छलांग लगा दी। देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई और धू-धू कर जलने लगी। गनीमत यह रही कि समय रहते गाड़ी से कूदने के कारण तीनों लोग सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।


feature-top