अमित शाह के इशारे पर हुआ 20 टीएमसी सांसदों का 'अवैध दलबदल' : कांग्रेस

feature-top

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 लोकसभा सांसदों के 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) में नाटकीय विलय के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस महा-उलटफेर को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विशेष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी की पार्टी को तोड़ने और इस "अवैध दलबदल" को अंजाम देने के पीछे पूरी तरह से अमित शाह का दिमाग है।

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस घटनाक्रम को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सीधे गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पूरा दलबदल उन्हीं की लिखी स्क्रिप्ट का हिस्सा है। रमेश ने लिखा, "गृह मंत्री के पद पर अमित शाह की मौजूदगी के कारण देश की मर्यादा, शालीनता और संवैधानिक मूल्य हर दिन तार-तार हो रहे हैं। भारतीय लोकतंत्र को एक बार फिर शर्मनाक तरीके से नए निचले स्तर पर धकेल दिया गया है।"


feature-top