'खान सर ने रची साजिश, जेल में रहने के दौरान भाई को मरवाया' : रौशन आनंद

feature-top

बिहार की राजधानी पटना के कोचिंग जगत से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' के संचालक रौशन आनंद ने जेल से जमानत पर रिहा होते ही देश के मशहूर शिक्षक 'खान सर' (फैजल खान) पर अपने भाई की हत्या कराने का विस्फोटक आरोप लगाया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोते हुए रौशन आनंद ने दावा किया कि जब वे जेल में बंद थे, तब खान सर ने साजिश रचकर उनके भाई प्रिंस यादव को मौत के घाट उतरवा दिया।


feature-top