थप्पड़ कांड के बाद बोले CJP प्रमुख अभिजीत दिपके- 'कायर लोग ही हिंसा का सहारा लेते हैं, हम डरने वाले नहीं'

feature-top

राजस्थान की राजधानी जयपुर में थप्पड़ कांड के शिकार हुए 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने हमलावरों पर तीखा पलटवार किया है। जयपुर के शहीद स्मारक पर भीड़ के बीच खुद पर हुए शारीरिक हमले के बाद दिपके ने सख्त लहजे में कहा कि "कायर लोग ही हिंसा का सहारा लेते हैं।" इस घटना के बाद भी उन्होंने अपना हौसला नहीं खोया और प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आंदोलन को और तेज करने का संकल्प जताया।

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक वीडियो संदेश जारी कर विरोधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "जो लोग देश के युवाओं, बेरोजगारों और छात्रों की आवाज से डर गए हैं, वे अब इस तरह की कायरतापूर्ण हरकतों पर उतर आए हैं। शारीरिक हिंसा इस बात का सबूत है कि उनके पास हमारे मुद्दों का कोई जवाब नहीं है। अगर उनमें हिम्मत है, तो वे हिंसा का रास्ता छोड़ें और हमसे वैचारिक रूप से मुकाबला करें।"


feature-top