पेपर लीक के खिलाफ राहुल गांधी का महाशंखनाद; 17 जून को कोटा पहुंचने के लिए युवाओं से की बड़ी अपील

feature-top

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में बार-बार हो रहे एग्जाम पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और सरकारी भर्तियों में देरी के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सोमवार को देश के छात्रों और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं से 17 जून 2026 को राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में आयोजित होने वाले 'छात्रों की गूंज' (Students' Echo) महा-आंदोलन में शामिल होने की पुरजोर अपील की है. कांग्रेस इस कार्यक्रम के जरिए पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर अपने देशव्यापी छात्र और युवा अभियान का शंखनाद करने जा रही है.


feature-top