TMC के बागी सांसदों पर लोकसभा स्पीकर का बड़ा फैसला, दोनों पक्षों की होगी सुनवाई

feature-top

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों के मामले में लोकसभा स्पीकर ने स्पष्ट किया है कि वे दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही कोई अंतिम फैसला लेंगे। दरअसल, टीएमसी के बागी गुट ने संसद में अलग बैठने और नए दल में विलय की अनुमति मांगी है, जबकि ममता बनर्जी का गुट इस बगावत का कड़ा विरोध करते हुए दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस राजनीतिक और कानूनी विवाद को सुलझाने के लिए स्पीकर जल्द ही ममता बनर्जी के गुट और बागी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही अपना निर्णय सुनाएंगे। 


feature-top