छ.ग में ED की बड़ी कार्रवाई : भारतमाला प्रोजेक्ट में घोटाले को लेकर कई ठिकानों पर रेड

feature-top

छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत जमीन मुआवजे में हुए करोड़ों के घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर सहित कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस घोटाले में रसूखदारों, दलालों और अधिकारियों ने सांठगांठ कर नेशनल हाईवे के नक्शे में आने वाली जमीनों को छोटे टुकड़ों में बांटकर सरकार से कई गुना अधिक (करोड़ों रुपये का) गलत मुआवजा वसूला। राज्य की ACB/EOW की FIR के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED ने इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी, चांदी और दस्तावेज जब्त किए हैं।


feature-top