केरल : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने MD की पत्नी और बेटे से की लंबी पूछताछ

feature-top

केरल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़े हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। इस सिलसिले में केंद्रीय एजेंसी ने CMRL के प्रबंध निदेशक (MD) शशिधरन कर्था की पत्नी और उनके बेटे से पूछताछ की है। यह पूरा मामला कंपनी द्वारा राजनीतिक नेताओं और अन्य रसूखदारों को अवैध वित्तीय भुगतान (रिश्वत) देने के आरोपों से घिरा हुआ है, जिसमें मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन की कंपनी का नाम भी पहले सामने आ चुका है। ED अब कर्था के परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग की परतों के पीछे किन-किन लोगों की भूमिका थी।


feature-top