कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, भवानीपुर नतीजों के खिलाफ याचिका दायर

feature-top

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के नतीजों को कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती दी है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,104 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी। नतीजों से असंतुष्ट ममता बनर्जी खुद हाई कोर्ट परिसर पहुंचीं और चुनाव परिणाम के खिलाफ एक चुनावी याचिका (Election Petition) दायर की। याचिका में मतगणना प्रक्रिया और चुनावी गड़बड़ियों का हवाला देते हुए नतीजों की कानूनी समीक्षा करने की मांग की गई है। 


feature-top