TMC नेता सौमित्र बनर्जी पर अंडे से हमला, जमकर हुई नारेबाजी

feature-top

पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक तनाव और पार्टी के भीतर बगावत के संकट के बीच, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के युवा नेता सौमित्र बनर्जी को भारी जन-आक्रोश का सामना करना पड़ा है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप में गिरफ्तार सौमित्र बनर्जी को जब पुलिस कोर्ट ले जा रही थी, तभी गुस्साई भीड़ ने उन्हें घेर लिया। भीड़ ने उनके खिलाफ "चोर-चोर" के नारे लगाते हुए उन पर ताबड़तोड़ अंडे फेंके। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर उन्हें सुरक्षित वाहन में बिठाया। गौर करने वाली बात है कि इससे ठीक एक दिन पहले टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष पर भी इसी तरह अंडों से हमला हुआ था। 


feature-top