AIADMK को एक और बड़ा झटका, विधायक विजयभास्कर ने दिया इस्तीफा

feature-top

तमिलनाडु की राजनीति में AIADMK पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विरालीमलई से विधायक डॉ. सी. विजयभास्कर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चेन्नई में सचिवालय जाकर विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) जे.सी.डी. प्रभाकर से मुलाकात की और व्यक्तिगत रूप से अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे मंजूर कर लिया गया है। इस्तीफा देने से ठीक पहले विजयभास्कर ने सोशल मीडिया पर पार्टी प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि "नेतृत्व का मतलब अधिकार या अहंकार नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलना होता है।" पार्टी के भीतर चल रही इस बड़ी बगावत के कारण AIADMK के कई विधायक और पूर्व मंत्री लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। 


feature-top