'गुरु-विरोधी' विवाद: सिख केंद्रीय मंत्री भगवंत मान का बहिष्कार करेंगे

feature-top

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा मुख्यमंत्री को 'गुरु-द्रोही' घोषित किए जाने के बाद अब केंद्र सरकार के सिख केंद्रीय मंत्रियों ने उनका पूर्ण बहिष्कार करने का बड़ा फैसला लिया है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सिख मंत्रियों और नेताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त साहिब के सामने नतमस्तक होकर बिना शर्त माफी नहीं मांग लेते, तब तक उनके साथ किसी भी तरह का सामाजिक, धार्मिक या आधिकारिक संवाद नहीं रखा जाएगा।


feature-top