सीजेपी नेता अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने वाले आरोपी रिहा, थाने के बाहर पहनाई गई फूलों की माला

feature-top

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके पर हमला करने वाले आरोपियों को जमानत मिलने के बाद भव्य स्वागत का मामला सामने आया है। जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने आरोपियों को फूल-मालाएं पहनाईं और नारेबाजी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में, दो लोगों को पुलिस स्टेशन के बाहर समर्थक माला पहना रहे हैं और वे “इंकलाब ज़िंदाबाद” के नारे लगा रहे हैं। इसके साथ ही, “भारत माता की जय” के नारे भी सुनाई दे रहे हैं।


feature-top