छ.ग : रेत तस्करी के विवाद में BJP नेता की हत्या, भाई को जिंदा जलाया

feature-top

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अवैध रेत तस्करी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या कर दी। विवाद यहीं नहीं थमा, हमलावरों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए बीजेपी नेता के भाई नागेंद्र सिंह को उनकी ही कार के भीतर बंद कर जिंदा जला दिया, जिससे मौके पर ही उनकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इसी विवाद के चलते देर रात भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह अपने साथियों के साथ त्रिपाठी परिवार के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद और मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई।


feature-top