CM योगी का UP पुलिस को सख्त चेतावनी, ड्यूटी पर रील बनाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

feature-top

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों द्वारा ऑन-ड्यूटी सोशल मीडिया पर वीडियो और रील्स बनाने को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। सीएम योगी ने इसे गंभीर 'अनुशासनहीनता' करार देते हुए पुलिस महकमे को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ किया है कि वर्दी की गरिमा सर्वोपरि है और कर्तव्य के दौरान किसी भी तरह की रीलबाजी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।


feature-top