"पैरासाइट्स की तरह हैं साइबर अपराधी", जमानत अर्जी खारिज कर बोले CJI सूर्यकांत

feature-top

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने बेहद तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि साइबर क्रिमिनल्स समाज में 'पैरासाइट्स' (परजीवी) की तरह हैं, जो मासूम लोगों की गाढ़ी कमाई को डिजिटल माध्यमों से चूस लेते हैं। कोर्ट ने साफ किया कि देश की अर्थव्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले ऐसे अपराधियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जा सकती, क्योंकि इनका नेटवर्क पूरे तंत्र को खोखला कर रहा है।


feature-top