यूपी की राजनीति में बयानों का नया भूचाल : अखिलेश यादव का पलटवार

feature-top

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर 'ऑपरेशन लोटस' और समाजवादी पार्टी (सपा) में बड़ी बगावत की अटकलों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। सूबे के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर द्वारा सपा में बड़ी टूट के दावे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने साफ शब्दों में कहा, "जो डर जाएगा, वह अपना दल छोड़कर चला जाएगा। भाजपा की तानाशाही से मुकाबला करने के लिए हमें बहादुर लोगों की टीम चाहिए।"

लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने मंत्री राजभर के बयानों को पूरी तरह से काल्पनिक और आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया।

"दाना और गाना, कब तक चलेगा यह अफ़साना?"

अखिलेश यादव ने राजभर के दावों पर चुटकी लेते हुए शायराना अंदाज में कहा, "दाना और गाना, कब तक चलेगा यह अफ़साना?" उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) केंद्रीय जांच एजेंसियों के डर और प्रलोभन के दम पर विपक्षी दलों को तोड़ने का प्रयास करती रही है। यदि अतीत में सपा के कुछ विधायक या राज्यसभा सदस्य टूटे हैं, तो उसके पीछे डर या कोई निजी स्वार्थ रहा होगा।

अखिलेश यादव ने स्थिति को पलटते हुए बड़ा दावा किया कि असल में खुद सत्तारूढ़ भाजपा के कई विधायक असंतुष्ट हैं और वे समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं।


feature-top