उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी (SP) के 25 से 26 सांसद (MPs) बगावत करने और पार्टी से अलग होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मौर्य ने साफ किया कि बीजेपी इस टूट को हवा नहीं दे रही है, बल्कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कारण ये नेता खुद ही 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा का साथ छोड़ देंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव की साइकिल अब लखनऊ की सत्ता में नहीं, बल्कि सीधे सैफई जाएगी। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इन दावों को मनगढ़ंत बताते हुए पलटवार किया है कि बीजेपी के अपने विधायक ही पाला बदलने की तैयारी में जुटे हैं।

feature-top