भूपेश बघेल चैट केस में व्यूज के चक्कर में फंसे दो यूट्यूबर, पुलिस ने दर्ज की FIR

feature-top

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े एक कथित फर्जी चैट और एआई (AI) आधारित आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस डिजिटल कंटेंट के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने दो प्रमुख यूट्यूबर्स (YouTubers) को मामले में नामजद आरोपी बनाया है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग और कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल इस पूरे नेटवर्क की तकनीकी जांच कर रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन यूट्यूबर्स ने अपने चैनल के व्यूज और लाइक्स बढ़ाने के चक्कर में बिना प्रामाणिकता जांचे इस भ्रामक और फर्जी सामग्री को बड़े पैमाने पर शेयर किया था।


feature-top