मेस्सी इवेंट घोटाला : कोलकाता पुलिस के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास

feature-top

फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कोलकाता आगमन से जुड़े एक मेगा इवेंट में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं और फंड की हेरफेर के मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ टीएमसी नेता अरूप बिस्वास पुलिस के सामने पेश हुए हैं। कोलकाता पुलिस की जांच टीम ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में उन्हें समन भेजा था, जिसके बाद वे पूछताछ के लिए पहुंचे। आरोप है कि इवेंट के आयोजन और स्पॉन्सरशिप के दौरान बड़े पैमाने पर वित्तीय नियमों की अनदेखी की गई थी, जिसकी जांच अब पुलिस की विशेष शाखा कर रही है। पुलिस स्टेशन से बाहर निकलने के बाद पूर्व मंत्री ने मीडिया से कहा कि वे एक कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।


feature-top