छ.ग : व्यापम की भर्तियां रुकीं, सरकारी दफ्तरों में संविदा पर लौटेंगे रिटायर्ड कर्मचारी

feature-top

छत्तीसगढ़ में नियमित सरकारी नौकरियों की आस लगाए बैठे प्रदेश के लाखों युवाओं को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कनिष्ठ संवर्ग के कर्मचारियों की भारी कमी दूर करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। कनिष्ठ सचिवालय सहायक यानी ग्रेड-3 के 145 पदों पर अब नए युवाओं के बजाय सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संविदा पर रखा जाएगा। एक तरफ व्यापम (Vyapam) के माध्यम से होने वाली कई महत्वपूर्ण विभागों की भर्तियां लंबे समय से लटकी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को गति देने के लिए एक नया रास्ता चुना है। अब मंत्रालय के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर युवाओं की सीधी भर्ती करने के बजाय 62 वर्ष से अधिक उम्र के सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) कर्मचारियों को संविदा पर रखने की तैयारी की जा रही है। 


feature-top