छ.ग : मंत्री केदार कश्यप का राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर विवादित बयान

feature-top

आगामी 21 जून को रायपुर में होने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होने जा रहे हैं। राहुल गांधी के लंबे समय बाद हो रहे छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर सूबे की राजनीति गरमा गई है। इस बीच, प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर एक बेहद विवादास्पद और तीखा बयान दे दिया है।

मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस अपने आका को खुश करने के लिए बहुत सारे नवाचार (नए प्रयोग) करती है। पिछली बार जब प्रियंका गांधी रायपुर आई थीं, तो कांग्रेसियों ने उनके स्वागत में सड़क पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछा दी थीं।"

पूर्ववर्ती सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए केदार कश्यप ने आगे कहा, "कांग्रेस अपने पांच साल के शासनकाल में पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी रही और करोड़ों का शराब घोटाला किया। अब जब उनके राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, तो कांग्रेसियों को उनका चरण (पैर) दारू से धोकर स्वागत करना चाहिए, ऐसी हमारी शुभकामना है।"


feature-top