काशी रेलवे स्टेशन विवाद: रेलवे ने मस्जिद खाली करने के लिए दिया नोटिस

feature-top

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और विस्तार योजना को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित ऐतिहासिक 'गंज शहीदा मस्जिद' को खाली करने का नोटिस जारी किया है। मस्जिद प्रबंधन को परिसर खाली करने के लिए 20 जून 2026 तक का समय दिया गया है। ऐसा न करने पर रेलवे ने खुद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।


feature-top