UN में भारत का पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार : बताया 'फ्रेंकस्टीन स्टेट का जीता-जागता उदाहरण'

feature-top

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 62वें सत्र में भारत ने कश्मीर मुद्दे पर दुष्प्रचार करने को लेकर पाकिस्तान पर अब तक का सबसे तीखा हमला करते हुए उसे आतंकवाद पालने वाला एक 'फ्रेंकस्टीन स्टेट' (Frankenstein State) करार दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान द्वारा लगाए गए बेबुनियाद आरोपों का करारा जवाब देते हुए कहा कि आतंकवाद को सरकारी नीति के रूप में बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान खुद को पीड़ित बताता है, जो कि एक बड़ा विरोधाभास है; यह एक ऐसे देश का जीता-जागता उदाहरण है जो अपनी ही जमीन पर पाले गए आतंकी 'दैत्य' के पलटवार करने से हैरान है। 


feature-top