छ.ग : छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष बने संजय अग्रवाल

feature-top

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से ठीक पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार और योग आधारित स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयासों को एक नई गति मिलेगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में योग विषय को समाज कल्याण विभाग से हटाकर चिकित्सा शिक्षा विभाग (आयुष) के अधीन स्थानांतरित किया है, जिससे आगामी योग दिवस के आयोजनों और भविष्य की अकादमिक व शोध गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित किया जा सके।


feature-top