छ.ग : नीट परीक्षार्थियों के लिए रेलवे 10 ट्रेनों में बढ़ाएगा 40 अतिरिक्त सामान्य कोच

feature-top

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंत्रालय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न रूटों पर चलने वाली 10 प्रमुख ट्रेनों में अस्थाई रूप से 40 अतिरिक्त सामान्य (General) कोच जोड़ने का आदेश जारी किया है। इस विशेष पहल से न केवल अभ्यर्थियों को ट्रेनों में कन्फर्म और आसान सफर की सुविधा मिलेगी, बल्कि स्टेशनों पर होने वाली भीड़भाड़ से भी राहत मिलेगी।


feature-top