मध्य प्रदेश : रीवा में ED की रेड, नामी ठेकेदार के घर वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी

feature-top

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ED की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहाँ 4 से 5 अधिकारियों की एक टीम ने वार्ड क्रमांक 5 स्थित पदमधर कॉलोनी के 'लालता सदन' में छापा मारा। जांच एजेंसी की यह टीम यहाँ के रसूखदार और नामचीन ठेकेदार कृष्णकांत सोहगौरा और सौरभ सोहगौरा के घर पर मौजूद तमाम वित्तीय दस्तावेजों और गोपनीय रिकॉर्ड्स को खंगालने में जुटी है। आपको बता दें कि कृष्णकांत सोहगौरा स्थानीय भाजपा नेता प्रदीप सोहगौरा के भाई हैं, जिसके कारण इस वीआईपी इलाके में सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सत्तापक्ष के नेता के भाई और बड़े ठेकेदार के यहाँ प्रवर्तन निदेशालय की इस अचानक हुई एंट्री से पूरे शहर के सियासी और व्यापारिक हलकों में खलबली मच गई है और मौके पर स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।


feature-top