बंगाल : पेशी के दौरान TMC नेता भोला सिंह पर फेंके गए अंडे

feature-top

पश्चिम बंगाल के आसनसोल कोर्ट परिसर में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब अदालत में पेशी के लिए लाए गए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता विजय सिंह उर्फ भोला सिंह को निशाना बनाकर भीड़ द्वारा अंडे फेंके गए। पुलिस वाहन से जैसे ही TMC नेता को उतारा गया, वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश जताते हुए उन पर अंडों की बौछार कर दी और उनके खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे लगाने शुरू कर दिए। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत घेरा बनाकर मुस्तैदी दिखाई और भारी मशक्कत के बाद नेता को बचाते हुए अदालत कक्ष के भीतर ले गए।


feature-top