'कॉकरोच जनता पार्टी' को 20 जून को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की मिली अनुमति

feature-top

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक धरना स्थल जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' को विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पुलिस से आधिकारिक अनुमति मिल गई है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा शर्तों के साथ दी गई इस मंजूरी के बाद पार्टी के कार्यकर्ता 20 जून को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रदर्शन स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा और आयोजकों को तय संख्या व नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 


feature-top