बलौदाबाजार हिंसा केस : छ.ग सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 17 जुलाई तक सुनवाई

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक विशेष अनुमति याचिका (SLP) पर सुनवाई करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। देश की शीर्ष अदालत ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार को औपचारिक नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय परिसर में हुई तोड़फोड़ व करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति के नुकसान से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई मुकर्रर की है।


feature-top