कर्नाटक MLC चुनाव : क्रॉस-वोटिंग से भड़की BJP, नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष से मांगा जवाब

feature-top

कर्नाटक विधान परिषद (MLC) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके सहयोगी दल जेडीएस (JDS) के विधायकों द्वारा बड़े पैमाने पर की गई क्रॉस-वोटिंग (क्रॉस वोटिंग यानी पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर विपक्षी दल को वोट देना) के बाद बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने कड़ा रुख अपनाया है। चुनाव नतीजों में सत्ताधारी कांग्रेस को मिली बड़ी जीत और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के करीब 11 विधायकों के भीतरघात से नाराज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और अन्य वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया है।


feature-top