TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पुलिस टीम पर हमले का आरोप

feature-top

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर नेता जहांगीर खान (उर्फ 'पुष्पा') की पत्नी सरीना बीबी (रेजिना) को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, जबरन वसूली और अपहरण जैसे कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित जहांगीर खान को हाल ही में भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस जहांगीर को लेकर फाल्टा पहुंची, तो उनके समर्थकों का गुस्सा भड़क गया। पुलिस का आरोप है कि पति को पुलिस हिरासत से जबरन छुड़ाने के लिए सरीना बीबी ने एक गहरी साजिश रची थी। उन्होंने घटना से एक दिन पहले अपने समर्थकों के साथ एक गुप्त बैठक की, जिसमें फाल्टा पुलिस स्टेशन पर धावा बोलने की योजना बनाई गई। 


feature-top