शिवसेना UBT ने किया गैरहाजिर सांसदों को नोटिस जारी, सदस्यता रद्द करने की चेतावनी

feature-top

पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर दिल्ली में संसदीय दल की महत्वपूर्ण बैठक से गायब रहने वाले अपने 6 लोकसभा सांसदों को शिवसेना (UBT) ने कड़ा 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। मुख्य सचेतक (Chief Whip) अनिल देसाई द्वारा जारी इस नोटिस में सांसदों को जवाब देने के लिए केवल 24 घंटे का समय दिया गया है। पार्टी ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर दलबदल विरोधी कानून (10वीं अनुसूची) के तहत लोकसभा अध्यक्ष से उनकी सदस्यता रद्द (अयोग्य) करने की सिफारिश की जाएगी। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि ये सांसद शिंदे गुट के संपर्क में हैं, जिसके बाद उद्धव गुट ने यह सख्त कदम उठाया है।


feature-top