पश्चिम बंगाल : TMC के 3 बैंक खाते फ्रीज, ₹440 करोड़ का फंड फ्रीज

feature-top

विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में छिड़ी वर्चस्व की लड़ाई अब पार्टी के खजाने तक पहुंच गई है। पार्टी के 10 बागी विधायकों की शिकायत के बाद पुलिस के साइबर सेल ने टीएमसी के एक निजी बैंक (HDFC) में चल रहे तीन प्रमुख खातों के 'डेबिट ऑपरेशंस' (पैसे निकालने) पर रोक लगा दी है। इन खातों में कुल ₹440 करोड़ जमा हैं। बागी गुट ने इन पैसों के स्रोतों और अवैध लेन-देन की जांच की मांग की थी।

इससे पहले पूर्व कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास ने भी नेतृत्व संकट का हवाला देकर बैंक को खाते फ्रीज करने के लिए लिखा था। इस पाबंदी के कारण ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के सामने रोजमर्रा के राजनीतिक खर्चों को चलाने का बड़ा वित्तीय संकट खड़ा हो गया है।


feature-top