कर्नाटक : बेलूर के पूर्व JDS विधायक लिंगेश "जमीन आवंटन घोटाले" में गिरफ्तार

feature-top

कर्नाटक की अपराध जांच शाखा (CID) ने हसन जिले के बेलूर से पूर्व जेडीएस (JDS) विधायक के.एस. लिंगेश को करोड़ों रुपये के जमीन अलॉटमेंट घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा मामले को रद्द करने की याचिका खारिज होने के तुरंत बाद की गई। लिंगेश पर आरोप है कि बेलूर के विधायक रहते हुए उन्होंने 'बगैर हुकुम समिति' (सरकारी भूमि के अनधिकृत कब्जे को नियमित करने वाली समिति) के अध्यक्ष के रूप में व्यापक स्तर पर वित्तीय हेरफेर की। इस घोटाले के तहत लगभग 2,750 एकड़ सरकारी जमीन को 1,430 फर्जी और अपात्र लाभार्थियों के नाम पर जाली दस्तावेजों के सहारे आवंटित कर दिया गया, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।


feature-top