FATF में भारत को मिली ऐतिहासिक वाइस प्रेसिडेंसी

feature-top

भारत ने टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था 'फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स' (FATF) में एक बहुत बड़ी कूटनीतिक कामयाबी हासिल की है। पेरिस में हुई FATF की प्लेनरी बैठक में वरिष्ठ भारतीय नौकरशाह विवेक अग्रवाल (1994 बैच के IAS अधिकारी) को इस वैश्विक संस्था का नया उपाध्यक्ष (Vice President) चुना गया है। 2010 में FATF का पूर्ण सदस्य बनने के बाद यह पहला मौका है जब भारत इस संस्था के शीर्ष नेतृत्व (नंबर 2 के पद) पर पहुंचा है। विवेक अग्रवाल का कार्यकाल जुलाई 2026 से जून 2027 तक रहेगा, जहां वे यूके के जाइल्स थॉमसन की जगह लेंगे।


feature-top