निंबालकर मर्डर केस : 20 साल बाद कोर्ट ने पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल समेत सभी 9 आरोपी को किया बरी

feature-top

महाराष्ट्र के बेहद चर्चित और हाई-प्रोफाइल पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में करीब दो दशक (20 साल) बाद विशेष अदालत ने अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के पूर्व नेता और पूर्व मंत्री डॉ. पद्मसिंह पाटिल समेत मामले के सभी 9 आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है। साल 2006 में कांग्रेस नेता पवनराजे निंबालकर और उनके ड्राइवर की कलंबोली (नवी मुंबई) के पास एक्सप्रेसवे पर गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसकी जांच बाद में सीबीआई (CBI) को सौंपी गई थी। 


feature-top