IUML ने DMK के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस से किनारा किया

feature-top

तमिलनाडु की सियासत में एक बड़ा बदलाव देखा गया. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) की लंबे समय से सहयोगी रही इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने औपचारिक रूप से द्रमुक के नेतृत्व वाले 'सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस' (SPA) से अलग होने की घोषणा कर दी है l पार्टी की जनरल काउंसिल की बैठक में यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया l

चुनाव के बाद राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों में बड़ा बदलाव आया है. आईयूएमएल (IUML) ने अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कषगम' (TVK) के साथ संबंध स्थापित कर लिए हैं l


feature-top