शशि थरूर के 'मोदी राग' पर कांग्रेस में आंतरिक युद्ध; पवन खेड़ा ने जताई आपत्ति

feature-top

जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर गंभीर मतभेद उजागर हो गए हैं । कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा इस बैठक में पीएम मोदी की कूटनीति की सराहना किए जाने के बाद, कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने अपनी ही पार्टी के सहयोगी पर सार्वजनिक रूप से बेहद तीखा हमला बोला है l


feature-top