छ.ग : सक्रिय हुआ 'ई-चालान' ठग गिरोह, परिवहन विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

feature-top

छत्तीसगढ़ में वाहन मालिकों को निशाना बनाने वाला शातिर 'ई-चालान' ठग गिरोह सक्रिय हुआ है, जिसे लेकर परिवहन विभाग और पुलिस ने बड़ी चेतावनी जारी की है। यह गिरोह लोगों के मोबाइल पर हूबहू आधिकारिक सरकारी संदेशों की तरह दिखने वाले फर्जी ट्रैफिक जुर्माने के मैसेज भेजता है। डराने के लिए इसमें कानूनी कार्रवाई या लाइसेंस सस्पेंड होने की धमकी दी जाती है और साथ में एक लिंक या APK (एंड्रॉइड एप्लिकेशन पैकेज) फाइल भेजी जाती है। जैसे ही कोई यूजर इस संदिग्ध लिंक पर क्लिक करता है या ऐप डाउनलोड करता है, ठग उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंक खातों से लाखों रुपये साफ कर देते हैं। हाल ही में रायपुर में इस तरह से लाखों की ठगी के मामले सामने आए हैं।


feature-top