छ.ग PDS अलर्ट : OTP सिस्टम बंद अंगूठा लगाने पर ही मिलेगा राशन, नियम तोड़ने पर पुलिसिया कार्रवाई

feature-top

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण में होने वाली धांधली को रोकने के लिए सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब राज्य के राशन कार्ड धारकों को केवल अंगूठे के निशान (बायोमेट्रिक सत्यापन) के जरिए ही चावल और अन्य खाद्य सामग्रियां दी जाएंगी। दरअसल, मोबाइल ओटीपी (OTP) व्यवस्था का फायदा उठाकर कई राशन दुकानों में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और राशन की हेराफेरी की जा रही थी, जिसे देखते हुए सरकार ने ओटीपी सिस्टम को पूरी तरह बंद कर दिया है।


feature-top